ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डीजीपी के सामने अवैध वसूली करने वाले 4 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, चारों निलंबित

पटनाः बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी एसके सिंघल इन दिनों एक्शन मोड में हैं। शुक्रवार देर रात पटना के कोइलवर पूल के पूर्वी छोर से गुजर रहे थे। इसी दौरान वहां बालू लदे ट्रकों को वसूली के लिए रोका गया था। मामले में डीजीपी ने एक एएसआई समेत चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। बिहार के डीजीपी की ओर से बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बता दें कि रात्रि भ्रमण के दौरान डीजीपी पटना के कोइलवर पूल के पूर्वी छोर पर पहुंचे तो देखा कि ट्रक रोकने की वजह से लंबा जाम लगा हुआ था. चालक मौके से फरार था। ट्रक को रोकने वाले सभी पुलिसकर्मियों से ट्रक रोकने के बारे में जब पूछताछ किया गया तो कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे सके। इस वजह से सभी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गयी। सभी पुलिसकर्मी बिहटा थाना क्षेत्र स्थित कोइलवर पुल के समीप ड्यूटी कर रहे थे। बात दें कि पुलिसकर्मियों की ओर से ट्रक रोकने की वजह से लंबा जाम लगा हुआ था। जिन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध डीजीपी ने की है कारवाई की है उनमें सअनि मिथलेश कुमार सुमन, सिपाही 2852 नीरज कुमार मांझी, सिपाही 4566 शांतनु कुमार, सिपाही 131 अमित कुमार और सिपाही 621 मुकेश कुमार है। निलंबन की अवधि में इन सभी पुलिसकर्मियों को सिर्फ जीवन यापन भत्ता मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.