ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मगध महिला कॉलेज को मिला 639 बेड वाला गर्ल्स हॉस्टल, जिम से लेकर ब्यूटी पार्लर तक की सुविधा

– 31 करोड़ 8 लाख की लागत से बने हॉस्टल का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

पटना: पटना यूनिवर्सिटी के मगध महिला कॉलेज में बने सबसे बड़े छात्रावास का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को उद्घाटन किया। इस छात्रावास के उद्घाटन से हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को बड़ी सौगात मिली है। इस छात्रावास में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 639 बेड का यह छात्रावास सभी सुविधाओं से परिपूर्ण है। 31 करोड़ 8 लाख की लागत से बने इस हॉस्टल के उदघाटन के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मगध महिला कॉलेज के छात्रावास की स्थिति खराब थी इसे देखने के बाद छात्रावास बनाने का निर्णय लिया गया। छात्रावास और पहले बन जाता है कोरोना के कारण थोड़ा देर हुआ। सीएम ने कहा कि पुराने छात्रावास का रहने का कोई मतलब नहीं। उसे खत्म किया जाएगा। मैं 2019 में दो बार मगध महिला कॉलेज में आया था। आपके पास फिर से आने का मौका मिला मुझे काफी खुशी है। सीएम ने कहा कि जब मैं इंजीनियरिंग कर रहा था तब एक भी लड़की क्लास में नहीं थी। उस समय मेडिकल और इंजीनियरिंग में लड़कियां दिखती नहीं थी लेकिन अब माहौल काफी बदल गया है, खास कर के बिहार में भी। नीतीश कुमार ने कहा कि इस कॉलेज के विकास के लिए जो भी मांग की जाएगी वह करूंगा। बेटी से ही बिहार आगे बढ़ेगा। जब तक हम हैं सब के विकास के लिए काम करेंगे। मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है कि जिस छात्रावास का शिलान्यास मैंने किया था उसका उद्घाटन भी मैं ही कर रहा हूं। मगध महिला कॉलेज में बने सात मंजिला छात्रावास में लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इस हॉस्टल में चार लिफ्ट उपलब्ध हैं साथ ही साथ दो सीढ़ियां भी बनी हैं ताकि हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को नीचे ऊपर करने में कोई परेशानी ना हो। मगध महिला कॉलेज के लिए छात्रावास में विजिटर्स रूम भी बनाए गए हैं ताकि अगर किसी छात्रा की कोई पेरेंट्स आए तो वहां बैठ सकें और अपनी बेटी से बातचीत कर सकें। इसके साथ ही साथ इस छात्रावास में डाइनिंग रूम की व्यवस्था है जहां एक साथ 100 छात्राएं खाना खा सकती हैं। मगध महिला कॉलेज हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को अब किसी भी चीज के लिए बाहर नहीं जाना होगा क्योंकि इस आधुनिक सुविधाओं से लैस हॉस्टल में ब्यूटी पार्लर भी उपलब्ध है, इसके साथ ही साथ छात्राओं को फिट रहने के लिए बाहर जिम जाने की भी आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि छात्रावास में ही जिम भी बनाया गया है। इस जिम में छात्राएं खुद को फिट रख सकती हैं। इंडोर गेम की सुविधा भी छात्रावास में उपलब्ध है। बिहार में महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा के अग्रणी संस्थान मगध महिला कॉलेज की स्थापना 1946 में हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.