ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना कुरथौल मे ससुर के प्यार में दिवानी हुई बहू, पति और बच्चों को छोड़ हो गई फरार, पति ने उठा लिया खौफनाक कदम

राजधानी पटना में प्रेम प्रसंग का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। घटना परसा बाजार थाना क्षेत्र के कुरथौल इलाके की है। यहां दो बच्चों की मां अपने चाचा ससुर के साथ फरार हो गई। महिला का अपने चाचा ससुर के साथ अवैध संबंध था। इसी बीच महिला पति और बच्चों को छोड़ चाचा ससुर के साथ गांव से फरार हो गई। इधर, परेशान पति थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाने के बाद घर पहुंचा तो जहर खाकर आत्महत्या कर ली

बताया जा रहा है कि मृतक कुंदन सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कुरथौल में रहता था। रिश्ते में चाचा लगने वाले गांव के ही जसवंत सिंह का कुंदन सिंह के घर आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान कुंदन की पत्नी और जसवंत सिंह के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। जब नजदीकियां बढ़ी तो दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों का किसी न किसी बहाने मिलने शुरू हुआ तो गांव में दोनों के अवैध संबंध की चर्चा होने लगी

इसी बीच महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़ चाचा ससुर जसवंत सिंह के साथ फरार हो गई। जिसके बाद परिशान पति ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों की मानें तो थाने से लौटने के बाद से ही महिला का पति कुंदन सिंह काफी परेशान था और इसी हताशा में आकर उसने जहर खा लिया। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, पुलिस ने महिला और उसके प्रेम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश में जुट गई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.