ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम नीतीश ने खरीफ महाअभियान 2022 का किया शुभारंभ, 59 रथ करेंगे किसानों को जागरुक

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि विभाग की ओर से खरीफ महाअभियान को लेकर आज मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद से 59 रथ को रवाना किया। पहली बार माइक्रो इरिगेशन को लेकर भी 21 रथ रवाना किया गया है। सरकार इसमें 90% तक अनुदान दे रही है। इसके अलावा बीज और बागवानी को लेकर भी किसानों को रथ के माध्यम से सरकार जागरुक करेगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप प्रताप सिंह और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा खरीफ महाअभियान के लिए बीज और ड्रिप सिंचाई को लेकर किसानों को जानकारी दी जाएगी। कितना बीज प्रयोग करना है, रथ में लगे ऑडियो वीडियो के माध्यम से बताया जाएगा।
“इस अभियान के लिए 59 रथ रवाना हुई हैं। बीज के साथ बागवानी और जलवायु परिवर्तन तीन कंपोनेंट हैं इस महाअभियान के इन तीनों पर ये रथ प्रचार प्रसार करेगा। किसानों को आधुनिक खेती कैसे की जाए इसकी जानकारी दी जाएगी” -अमरेंद्र प्रताप सिंह, कृषि मंत्री,बिहार।
कृषि रोड मैप के माध्यम से लगातार सरकार की योजना चल रही है और खरीफ महाअभियान भी उसका हिस्सा है। साथ ही सरकार सात निश्चय पार्ट टू के तहत हर खेत तक सिंचाई पहुंचाने पर काम कर रही है। उसमें ड्रिप इरिगेशन पर सबसे ज्यादा जोर है। कोशिश की जा रही है कि इससे किसानों का उत्पादन अधिक से अधिक बढ़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.