पटना बेउर थाना के चिलबिली गांव में वीडियो बनाकर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
न्याय के लिए 3 दिनों से थाना का चक्कर लगा रही पीड़ित परिवार
पटना के बेउर थाना अंतर्गत चिलबिली गांव में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोग 3 दिनों से न्याय के लिए थाना का चक्कर लगा रहे हैं। बेउर थाना से महिला थाना और महिला थाना से बेउर थाना चक्कर लगाकर महिला ने न्याय के लिए वरीय अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया है वहां भी शनिवार को 12:00 बजे से 3:00 बजे तक बैठी रही लेकिन नहीं मिल पाई
घटना के बारे में पीड़ित परिवार की मां ने बताया कि पति पत्नी और बच्चों के साथ में मेहनत मजदूरी करके वह सभी अपने घर का भरण पोषण करते हैं। इस बीच 3 दिन पहले पीड़िता की मां खेत में काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में उनकी 14 वर्ष की बेटी पानी लेने घर गए। जैसे ही वह घर पहुंचे बगल के ही आदित्य कुमार ने घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाते हैं वह लड़का वहां से भाग खड़ा हुआ।
इस हादसे से परेशान लड़की ने इस बात की सूचना अपने परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग आक्रोशित हो गए और जब इसकी शिकायत लड़के के परिजनों से करनी चाहिए तो वह लोग इसके विपरीत मारपीट करने को उतारू हो गए।
पीड़िता की मां ने बताया कि जब वे इसकी शिकायत करने बेऊर थाना पहुंची तो उन्हें महिला थाना का मामला बताकर महिला थाना भेज दिया गया। इसके बाद जब वे महिला थाना गई तो बेउर थाना का मामला बताकर उन्हें वापस भेज दिया गया। चारों तरफ से न्याय की आस खत्म होने के बाद पीड़िता की मां ने पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक के यहा आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
इस मामले को लेकर बेउर थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला अभी तक नहीं है अगर कोई पीड़ित उनके पास न्याय के लिए आती है तो वह जरूर प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्याय दिलाएंगे