जननायक कर्पूरी ठाकुर कमजोर वर्गों के उत्थान को समर्पित अजेय राजनीतिक योद्धा थे… उपमुख्यमंत्री
जननायक कर्पूरी ठाकुर कपटना 24 जनवरी 2022
बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने आज कटिहार दौरे के क्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर कटिहार के कर्पूरी मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर आजीवन समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान की दिशा में सक्रिय और समर्पित रहे। सादगी और सरलता उनकी पहचान थी। वे अजेय राजनीतिक योद्धा थे। वे दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे एवं उन्होंने कभी चुनाव नहीं हारा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक एवं सामाजिक दिखावा से वे हमेशा दूर रहे। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का संपूर्ण जीवन और उनके विचार अनुकरणीय हैं एवं आज भी पथ-प्रदर्शक का काम कर रहे हैं।मजोर वर्गों के उत्थान को समर्पित अजेय राजनीतिक योद्धा थे… उपमुख्यमंत्री