ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

भाजपा में शामिल होने वाले आरपीएन सिंह पर गुस्‍साई कांग्रेस, बताया डरपोक, स्‍टार प्रचार की थी जिम्‍मेदारी

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देने वाले पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि, ‘यह लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है, इसके लिए मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने आरपीएन सिंह को डरपोक कहते हुए कहा कि, इस लड़ाई में डरपोक नहीं लड़ सकते, कांग्रेस पार्टी जो लड़ाई लड़ रही है, वह बहादुरी से ही लड़ी जा सकती है। इसके लिए साहस, ताकत की जरूरत है और प्रियंका गांधी जी ने कहा है कि कायर लोग इसे नहीं लड़ सकते हैं।

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया भी आई है। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आरपीएन सिंह के पार्टी से इस्तीफा दिए जाने पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, ‘उनका जाना निराशाजनक है. इंचार्ज आते-जाते रहते हैं, कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने काफी सोचने के बाद ही फैसला लिया होगा, हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। हम मरते दम तक यहीं रहेंगे. हमें लगता है उनका फैसला गलत है।

बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के बीजेपी में आने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। आरपीएन सिंह को बीजेपी, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है। आरपीएन सिंह पिछड़ी जाति सैंथवार-कुर्मी से हैं। पूर्वांचल में सैंथवार जाति के लोगों की तादाद अच्छी संख्या में है, इनका प्रभाव कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया इलाके में हैं। पूर्वांचल में आरपीएन सिंह का अपना भी मजबूत होल्ड है, आरपीएन सिंह झारखंड कांग्रेस के इंचार्ज थे, कांग्रेस पार्टी ने यूपी हाल ही में जो स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, उसमें आरपीएन सिंह को भी शामिल किया गया था। लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले ही उन्होंने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है।

भाजपा में शामिल होने से पहले आरपीएन सिंह ने ट्वीट किया, उन्होंने कहा कि, ‘यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है, मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी और माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान के लिए तत्पर हूं’।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.