ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

पटना निगम चुनाव के चार महीने पूर्व मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप

बगैर परिसीमन में बदलाव किए मतदान केंद्र को एक दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर रहा है निर्वाचन विभाग

पटना 25 जनवरी 2022

पटना निगम चुनाव के चार महीने पूर्व मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। निर्वाचन विभाग के कर्मचारी वरीय अधिकारियों के आंख में धूल झोखकर बगैर परिसीमन में बदलाव किए मतदान केंद्र को एक दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर रहे है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश का कहना है कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर निर्धारित परिसीमन के आलोक में पटना नगर निगम के सभी वार्डो का गठन किया गया था तथा इसके अनुसार ही मतदान केन्द्र (बुथ) बनाया गया था। जिसके अनुसार 2012 के नगर निगम चुनाव में बुथ संख्या- 266, 271, एवं 274 वार्ड संख्या -51 में था। इन तीनों बुथों के तीन हजार सात सौ सताइस मतदाताओं ने वार्ड संख्या- 51 के अपने निर्धारित बुथ पर मतदान किया था।

बबलू ने बताया कि 5 जनवरी 2022 को प्रकाशित मतदाता सूची में वार्ड संख्या- 51 के बूथ संख्या 271, 274 को वार्ड संख्या – 50 में स्थानांतरित कर दिया गया है। 2017 के नगर निकाय से पूर्व बूथ संख्या 266, 278 एवं 283 को वार्ड 51 से काटकर वार्ड 50 में भेज दिया गया था।

बबलू प्रकाश ने आरटीआई के तहत चुनाव आयोग से सवाल किया है कि- पटना नगर निगम वार्ड 50 और 51 के परिसीमन में बदलाव किस नियम के तहत किया गया है। बदलाव करने से पूर्व बिहार सरकार के सक्षम पदाधिकारी से आदेश प्राप्त किया गया है। कृपया आदेश की प्रति उपलब्ध कराए। वहीं, वार्ड 51 के सामाजिक कार्यकर्ता बैजू लाल दास ने अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी से मिलकर ज्ञापन सौंपा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.