ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

DGP पंजाब ने कानूनी कार्रवाई से बचाव के लिए दिया था तीन दिन का समय

चंडीगढ़: सोशल मीडिया पर गन कल्चर से संबंधित पोस्ट अपलोड करने पर बीते कई दिन से पंजाब में खलबली मची हुई है। पुलिस ने बिना जांच लोगों पर कई केस दर्ज किए। इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों और आमजन द्वारा पंजाब सरकार की कड़ी आलोचना हुई।इसी कारण CM भगवंत मान के आदेश पर पंजाब पुलिस विभाग ने लोगों को कानूनी कार्रवाई से बचाव के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से गन कल्चर से संबंधित पोस्ट हटाने के लिए 3 दिन का समय दिया था। लेकिन आज इस समय सीमा का अंतिम दिन है। 72 घंटे पूरे होने पर पंजाब पुलिस दोबारा सोशल मीडिया पर गन कल्चर से संबंधित पोस्ट अपलोड करने वाले लोगों पर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर सकती है।DGP पंजाब गौरव यादव द्वारा 3 दिन की समय सीमा बारे किया गया ट्वीट।पंजाब पुलिस विभाग गन कल्चर पर कानूनी कार्रवाई से बचाव के लिए 3 दिन की समय सीमा को बढ़ाएगी या नहीं, फिलहाल इस पर संशय बरकरार है। इस संबंध में CM भगवंत मान की परमिशन के बाद ही DGP गौरव यादव ट्वीट और कंट्रोल रूम से संदेश भिजवा कर फोर्स को निर्देशित कर सकते हैं। हालांकि DGP द्वारा इससे पहले की गई पोस्ट के अनुसार आज 72 घंटे पूरे हो जाएंगे और फिर कानूनी कार्रवाई का सिलसिला दोबारा शुरू होगा।महीनों-सालों पुरानी पोस्ट पर भी केस दर्जविपक्षी दलों समेत आमजन द्वारा पंजाब सरकार की कार्रवाई की आलोचना का कारण उन लोगों पर केस दर्ज करना है, जिन्होंने महीनों-सालों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टॉय गन के साथ पोस्ट अपलोड की थी। लेकिन पंजाब पुलिस ने बिना जांच किए उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर दिए। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बच्चे पर भी केस दर्ज किया। CM भगवंत मान के आदेशों पर पंजाब पुलिस विभाग लगातार कानूनी कार्रवाई करने में जुटा है।पंजाब पुलिस ने 10 साल के बच्चे पर भी किया केस दर्ज।सोशल मीडिया टीम रख रही नजरगन कल्चर को प्रमोट करने वाली पोस्ट अपलोड करने वालों पर नजर रखने के लिए पंजाब पुलिस विभाग ने एक अलग सोशल मीडिया टीम गठित की हुई है। यह टीम लगातार लोगों के इंस्टाग्राम व फेसबुक अकाउंट समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखे हुए है।यह सोशल मीडिया टीम संबंधित थाना पुलिस को उन लोगों की जानकारी दे रही है, जिनके हाथ में हथियार पकड़ी फोटो या वीडियो होती है ताकि उनके खिलाफ केस दर्ज किए जा सकें। लेकिन इससे पूर्व यह भी जांच नहीं की जा रही कि फोटो और वीडियो में दिखने वाला हथियार असली है या वह महज एक टॉय है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.