ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा नेता नहीं मानते संजय जायसवाल, कहा- ‘उनके बारे में जवाब हमारे विधान पार्षद देंगे

पटना: पिछले कुछ समय से अलग-अलग मुद्दों को लेकर बीजेपी और जेडीयू में तनातनी बनी हुई है। आम बजट 2022 को लेकर भी यह साफ दिखी। सीएम नीतीश कुमार ने भले ही इसे संतोषजनक बताया हो, लेकिन जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा समेत लगभग सभी बड़े नेताओं ने इसे निराशाजनक बताया। यही वजह है कि बीजेपी ने भी पलटवार करने में जरा भी देर नहीं की। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तो कुशवाहा को बड़ा नेता न मानते हुए उनके बारे में जवाब देना भी मुनासिब नहीं समझा।पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में ‘आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था’ कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवाल पर संजय जायसवाल ने अपने बयानों से साफ कर दिया कि वे जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा नेता नहीं मानते हैं। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि कोई विधान पार्षद क्या कहता है, इस बारे में हमारे विधान पार्षद जवाब देंगे। मुख्यमंत्री ने तो इस बजट को सकारात्मक बताया है और इसकी बड़ाई भी की है।दरअसल जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहते हैं कि जब तक पीछे राज्यों को विकसित नहीं किया जाएगा, तब तक देश का विकास नहीं हो सकता है। ऐसे में बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बजट से हम लोगों को बड़ी उम्मीद थी। वैसे बजट में कई अच्छे फैसले भी लिए गए हैं और खासकर जो विकसित राज्य हैं उनके लिए यह बजट ऐतिहासिक और प्रशंसनीय है लेकिन बिहार जैसे पिछड़े राज्य के लिए यह निराशाजनक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.