ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ललित नारायण मिश्रा और जगदेव प्रसाद की जयंती पर सीएम ने किया नमन

पटना: ‘बिहार के लेनिन’ के नाम से मशहूर अमर शहीद जगदेव प्रसाद और ललित नारायण मिश्रा की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित सादे समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।बता दें कि कोरोना के कारण नीतीश कुमार अपने आवास पर ही जयंती और पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित करा रहे हैं। वे किसी भी राजकीय समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं। सभी महापुरुषों को जयंती और पूण्य तिथि के मौके पर सीएम आवास में ही श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री सचिवालय के सभी अधिकारी मौजूद थे।बिहार के लेनिन’ के नाम से मशहूर अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 100वीं जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में जगदेव प्रसाद के पुत्र और पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि, राष्ट्रीय शोषित समाज दल के बैनर तले इसे शताब्दी जयंती समारोह के रूप में मना रहे हैं। पटना के जगदेव पथ स्थित जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर उनके पुत्र और पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने माल्यार्पण करने के बाद पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नागमणि की पार्टी और उनके समाज के काफी संख्या में नेतागण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.