फतुहा पुलिस अनुमंडल पत्रकार संध का होली मिलन सामारोह संपन्न
फतुहा। शहर के स्टेशन रोड़ स्थित एसबी मॉल स्थित आस्था मैरेज हॉल में फतुहा पुलिस अनुमंडल पत्रकार संध का होली मिलन सामारोह शुक्रवार को आयोजित की गयी है जिसमें फतुहा, खुसरूपुर, दनियावां के पत्रकार, पदाधिकारी, समाजिक कार्यकता, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकताओ ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर केशरी ने की। उद्वधाटन फतुहा नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टुनटुन यादव, प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री, नगर परिषद उप मुख्य पार्षद अंजनी कुमारी ने किया।कार्यक्रम में शर्मा म्युजकल ग्रुप एंव स्थानीय कालाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक का भव्य आयोजन किया गया। साथ शानदार व्यजंन की व्यवस्था की गयी है। कार्यक्रम में आगत अतिथिओं का स्वागत् श्रमजीवी पत्रकार यूनियन संध के महासचिव प्रेम कुमार ने किया। मौके पर पत्रकार मनोज कुमार सिन्हा, मणिकांत, चंदन पटेल, नवीन कुमार, अमरेन्द्र कुमार,राहुल राज केशरी, समाजसेवी सुधीर यादव, लोजपा के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष किरण गुप्ता, नगर राजद अध्यक्ष डा०दयानंद प्रसाद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि नितीश कुमार, भाजपा नेत्री अनामिका अग्रवाल, पूनम केशरी समेत सैकड़ों की संख्या में समाजसेवी मौजूद थे।