महिलाओं को बराबरी का हक मिले : डॉ पूनम
पटना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व लैंगिक समानता एवं डिजिटाइजेशन विषय पर राष्टीय सेमिनार का आयोजन विश्व युवक केंद्र दिल्ली की ओर से चाणक्यपुरी दिल्ली में किया गया सेमिनार का उद्घाटन सारिका मिंडा ने की उन्होंने बताया कि घर से विश्व तक महिलाएं आज अपने को हर क्षेत्र में साबित कर रही हैं फिर भी उसकी सुरक्षा और संरक्षण को लेकर चिंता बनी रहती है इसके लिए युवाओं को सामने आना चाहिए महिलाओं से आहवान किया की के आत्म निर्भर बने एवं स्वरोजगार के प्रति अग्रसर हो आज महिला हर क्षेत्र में नाम कर रही हैं उन्होंने बताया की विधानसभा और लोकसभा में भी 50% महिलाओं का हक मिले वही डॉ पूनम प्राचार्या श्री अरविंद महिला महाविद्यालय ने फेसबुक व्हाट्सएप पर निजी सूचना साझा न करने का सुझाव दिया। आभासी दुनिया में किसी पर भरोसा करना खतरे की घंटी है सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो वायरल होने तस्वीर वायरल होने की घटना आम बात हो गई है। उन्होंने बताया कि महिलाएं को किसी की दया और कृपा की जरूरत नही है हमें सिर्फ उचित अवसर मिले हर क्षेत्र में बेहतर करेगे। वही विश्व युवक केंद्र के मुख्य नियंत्रक उदयशंकर सिंह ने सभी आगत अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया साथ ही केंद्र के कार्यो के बारे में विस्तार से बताया आगे भी सामाजिक मुद्दे पर इस तरह का सेमिनार आयोजित करने की बात कही। हर स्कूल कॉलेज में महिला हेल्प लाइन खोला जायेगा। आज वैश्विक स्तर पर महिलाएं स्थापित हो रही हैं। हमें अपने सुरक्षा का ख्याल रखना होगा तो वही प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा की ना बेटा को भेचे न दूल्हा को खरीदें आज दहेज प्रथा एक अभिशाप बन गया है इसे समाप्त करने की आवश्यकता है युवा ही परिवर्तन का वाहक हो सकता है। प्रो वसंती रमन, अनसुइया बहन, मुक्ता, नर्मता अजय, मंजू नाथ समेत देश भर से हजारों लोगों ने भाग लिया।