ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में अधिकारियों की बड़ी भूमिका.. उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने मुंगेर जिला अंतर्गत खड़कपुर हवेली अनुमंडल में समीक्षा बैठक की एवं जन संवाद को किया संबोधित।

पटना 13 फरवरी 2022
बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने मुंगेर जिला दौरे के क्रम में खड़गपुर हवेली अनुमंडल में विकासात्मक योजनाओं की प्रगति समीक्षा की एवं जन संवाद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में अधिकारियों की बड़ी भूमिका है। इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि अधिकारी जन अपेक्षाओं पर खड़ा उतरने के लिए संवेदनशील प्रयास करें एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अपना शत-प्रतिशत योगदान दें।
उन्होंने कहा कि उद्यम और उद्यमिता के विकास के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को संचालित किया है। हम चाहते हैं कि इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभुकों को मिले एवं समावेशी विकास का एहसास आम जनमानस को हो। हर हाथ को हुनर और हर हाथ को काम के सिद्धांत पर अमल करके ही हम आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए अधिकारी पंचायत, गांव स्तर पर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। पात्र लाभुकों को इसका लाभ दें। इसमें अधिकारियों की महत्वपूर्ण जवाबदेही है।
उक्त अवसर पर पंचायती राज मंत्री श्री सम्राट चौधरी, स्थानीय विधायकगण, जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, खड़गपुर हवेली के अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.