ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आधी आबादी के समग्र कल्याण से ही देश होगा सशक्त… उपमुख्यमंत्री

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं राष्ट्र एवं समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आधी आबादी अर्थात् महिलाओं के समग्र कल्याण से ही देश सशक्त होगा।
उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों को समान अधिकार और समान अवसर प्रदान करने की दिशा में केंद्र सरकार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं बिहार सरकार लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रतिबद्धता से काम कर रही है। जेंडर समानता, महिलाओं और बेटियों को शिक्षा, पोशाक, छात्रवृत्ति, रोजगार, उद्यमिता के क्षेत्र में महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों को शुरू किया गया है, जिसके सुखद परिणाम मिले हैं।
उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां फाइटर प्लेन से लेकर भारतीय तटरक्षक बल में महिला पायलट के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। खेल स्पर्धाओं में अद्वितीय सफलता प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पंचायत एवं नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था, सरकार की नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण के साथ-साथ महिला उद्यमियों के प्रोत्साहन हेतु योजनाएं संचालित की गई हैं। महिला उद्यमी योजना के अंतर्गत उद्यमिता के लिए 10 लाख रुपए तक की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। तकनीकी विश्वविद्यालय में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है, जिससे आज बिहार में प्रत्येक क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के इन कार्यक्रमों से वर्तमान में मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग बराबर हो गई। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जेंडर समानता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रगति का सुखद संकेत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.