ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गोली मारने का लाइव वीडियो सरेशाम पटना के नौबतपुर में गोलीबारी, युवक घायल

नौबतपुर। पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के अभरनचक गांव में रंगोत्सव होली मनाया गया। इस दौरान तू-तू मैं-मैं में गोलीबारी हो गयी। जिसमें गांव के ही रविश कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त गोलीबारी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो महिला युवक को गोली चलाने से रोक रही है और उक्त युवक हाथ में पिस्तौल लेकर प्रदशन करते हुए दूसरे पर फायरिंग कर रहा है। वहीं दूसरी ओर से गाली-गलौज की आवाज आ रही है। हालांकि ‘ नई सोच एक्सप्रेस उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोली रविश के जबड़ा में फंसी हुई है और चिकित्सक शल्य क्रिया के माध्यम से गोली निकलने को कहा है। उधर इस घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही स्व. शिवबचन सिंह के पुत्र विजय कुमार को आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि 3-4 वर्ष पूर्व आरोपी के भाई की भी हत्या हुई थी। घटना के बाद गांव में तनाव है। उधर पुलिस सोमवार को घटनास्थल से कारतूस का दो खोखा बरामद की है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है पुलिस के अनुसार आरोपी पर पूर्व से भी आपराधिक मामला दर्ज है, और जेल भी जा चुका है

Leave A Reply

Your email address will not be published.