ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नगर पंचायतों में मिशन 60 दिन के तहत साफ, सफाई, स्वच्छता कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें अधिकारी…उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ साफ, सफाई एवं स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की। मिशन 60 दिन के अंतर्गत अभियान चलाने का दिया निर्देश।
पटना 21 मार्च 2022
बिहार के उप मुख्यमंत्री -सह- नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी 155 नगर पंचायतों के अंतर्गत साफ, सफाई एवं स्वच्छता कार्यों की गहन समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जून के प्रथम अथवा द्वितीय सप्ताह तक बिहार में मानसून का प्रवेश हो जाता है, ऐसी स्थिति में समय से पूर्व सभी नगर पंचायत मिशन 60 दिन अभियान के तहत मुख्य नालों एवं छोटी-छोटी नालियों की उड़ाही के कार्य अवश्य पूर्ण करा लें। हर गली- वार्डों के नालियों की उड़ाही अनिवार्य रूप से करवाई जाए। उन्होंने कहा कि नालों के पास ही गाद को निकालकर नहीं छोड़ें, यह सुनिश्चित किया जाए कि नाले का गाद सुखते ही उसे कूड़ा डंपिंग स्थल पर समुचित रूप से पहुंचा दिया जाए।
उप मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि इन कार्यों का वार्डवार पर्यवेक्षण की जरूरत है। इसके लिए पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए जाएं तथा कार्यपालक पदाधिकारी ऐसे सभी पर्यवेक्षक पदाधिकारियों एवं मुख्य सफाई कर्मचारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना कर समुचित रूप से मॉनिटरिंग करें एवं किए जा रहे सफाई कार्यों का वीडियो एवं फोटोग्राफ्स भी अनिवार्य रूप से भेजे जाएं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी नगर पंचायतों में एक कॉल सेंटर अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाए, जिसमें बी.एस.एन.एल. का लैंडलाइन दूरभाष नम्बर संस्थापित कराते हुए पालीवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाए। साथ ही, संस्थापित कॉल सेंटर के दूरभाष संख्या का प्रचार-प्रसार संपूर्ण नगर निकाय के क्षेत्रों में कराने हेतु दीवाल लेखन और नगर निकायों के वाहन पर कॉल सेंटर के दूरभाष संख्या अंकित कराने इत्यादि कार्य अनिवार्य रूप से किए जाएं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य स्तर से इसकी समीक्षा स्वच्छता एवं विकास निदेशालय द्वारा प्रत्येक सप्ताह की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि शहरी निकाय के पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ स्वच्छता एवं नगरीय सुविधाओं की बेहतरी के लिए काम करें।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आहुत उक्त बैठक के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव श्री देवेंद्र सुमन नगर पालिका स्वच्छता मिशन के उपनिदेशक से विशाल आनंद सहित मुख्यालय के वरीय पदाधिकारीगण, सभी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.