राज्यपाल फागू चौहान ने राज्य सूचना आयुक्तों को दिलायी शपथ, फूल चंद्र चौधरी और त्रिपुरारी शरण बने नये आयुक्त
पटनाः राजभवन में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने हाल में नियुक्त दो नये राज्य सूचना आयुक्तों को पद और गोपनियता की शपथ दिलायी गई। शपथ लेने वालों में बिहार सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण और सेवानिवृत्त न्यायाधीश फूल चंद्र चौधरी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से दोनों सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना हाल ही में ही जारी किया गया था। ज्ञात हो त्रिपुरारी शरण बिहार के पूर्व मुख्य सचिव पद से 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। पूर्व न्यायाधीश फूल चंद्र चौधरी भी हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली 3 सदस्यीय चयन कमेटी की बैठक में दोनों सूचना आयुक्तों के नियुक्ति के संबंध में फैसला लिया गया था। कमेटी में सदस्य के रूप में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद शामिल थे। कमेटी के फैसले के आधार पर कैबिनेट में स्वीकृति के बाद राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गयी थी। त्रिपुरारी शरण के सूचना आयुक्त बनाने की चर्चा पहले से थी। माना जा रहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले से ही इस पद पर त्रिपुरारी शरण की नियुक्त करने का मन बना लिया था। बैठक में भी उनके नाम पर सहमति बनने के बाद इनकी नियुक्ति का रास्ता आसान हो गया। ज्ञात हो कि राज्य सूचना आयुक्त का पद काफी दिनों से खाली चल रहा था।