अपना सरकारी आवास छोड़ अचानक राबड़ी आवास में शिफ्ट हुए तेज प्रताप
पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का विवादों से पुराना नाता है। कभी अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को निशाने पर ले लेते हैं और उनके खिलाफ मोर्चा खोल देते है तो कभी उन पर मारपीट के भी लगते रहते हैं। पिछले दो-तीन दिनों से इसी प्रकार के विवाद से घिरे हुए हैं। अब उन्होंने एक बार फिर पैंतरा बदला है। तेज प्रताप यादव अचानक अपनी मां और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड वाले आवास में शिफ्ट हो गये है, अब वे यहीं रहेंगे। बता दें कि राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास में ही आरजेडी की दावत पार्टी का आयोजन किया गया था। इसी आवास में उन पर राजद कार्यकर्ता रामराज यादव से मारपीट करने का आरोप लगा था। रामराज यादव ने आरोप लगाया था कि इफ्तार पार्टी वाले दिन कमरे में बंदकर तेज प्रताप ने उनके साथ मारपीट की और आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया है। रामराज यादव ने तेज प्रताप यादव पर यह भी आरोप लगाया गया था उन्हें मरवाने की धमकी दी गयी। कभी भी उनकी हत्या करवाई जा सकती है। तेजप्रताप यादव को 2 एम स्टैंड रोड का सरकारी आवास मिला है। वे इसी में रहते आए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पोलो रोड में सरकारी आवास मिला हुआ है लेकिन तेजस्वी यादव ज्यादातर समय राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड में पत्नी के साथ रह रहे हैं। लालू प्रसाद यादव भी पटना आते हैं वे भी यहीं रहते हैं।
अब वे राबड़ी देवी के आवास में रहकर अपने खिलाफ रची जा रही साजिश को नाकाम करेंगे।