प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में पांच जिलो के प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ हुई समीक्षा बैठक
संगठन को धारदार बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर जमीनी स्तर पर काम करें कार्यकर्ता …..उमेश सिंह कुशवाहा
पटना : जदयू के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता ने पांच जिला के पचायंत से लेकर जिला संगठन की बैठक की। इस दौरान संगठन को धारदार बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए सभी से क्षेत्र में मजबूती और एकजुटता के साथ कार्य करने की निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान जिला कार्यकारणी, प्रकोष्ठ कार्यकारणी एवं पंचायत कार्यकारणी पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी को सुझाव दिया कि संगठन को कार्यशील बनाने एवं प्रभावी बनाने के लिए जिलावार प्रखंड प्रभारी, प्रकोष्ठ से पंचायत प्रभारी अभी तक मनोनीत कर प्रदेश कार्यालय को मुहैया करवायी।
पार्टी के जिला ईकाई ने राज्य पार्टी को निर्देश पर प्रत्येक ग्राम से 10-10 पार्टी व नेता के समर्थित एवं समर्थित कार्यकत्र्ता की सूची उपलब्ध कराई थी। जिसे भौतिक सत्यपन हेतु जिला ईकाई को दिया गया निदेश दिया गया किास प्रत्येक प्रखंड की बैठक को जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी सीध पंचात अध्यक्ष को सूची सौपेंग एवंत तीन सप्ताह के अंदर उक्त सूची में शामिल सभी को भौति सत्यापन कर तथा सूची को शुद्वी कर राजय पार्टी को समर्पित करेंगे।
समीक्षा उपरान्त पार्टी के प्रकोष्ठों पर भी जिला अध्यक्ष से चर्चा की गई तथा उन्हें निर्देश दिया गया कि विभिन्न प्रकोष्ठों के जिसके अध्यक्ष हेतु अभिलंब प्रदेश पार्टी को सूची मुहैया करायेंगे।
आज के समीक्षा में बगहा, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, मधुबनी एवं लक्खीसराय संगठन जिला की समीक्षा की गई। वही कल पुनः शेखपुरा, खगड़िया, सुपौल, नवगछिया एवं अरवल जिला की समीक्षा की जाएगी।
श्री कुशवाहा ने कहा कि जनता दल (यू0) के संगठन जमीनी स्तर तक मजबूत है तथा उसे और धारदार बनाने की पहल की जा रही है। इस तरह से राज्य के सभी जिला को जिलावार समीक्षा की जाएगी।
इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री रविंद्र प्रसाद सिंह, मुख्यालय उपाध्यक्ष डाॅ0 नवीन आर्य चंद्रवंशी, मुख्यालय महासचिव श्री मृत्युंजय कुमार सिंह, मुख्यालय सचिव श्री मनीष कुमार और मुख्यालय सचिव श्री वासुदेव कुशवाहा सम्मिलित हुए।