ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूपीएससी 2021 परीक्षा के फाइनल परिणाम घोषित : श्रुति शर्मा बनी टॉपर, टॉप 3 पर लड़कियों का रहा दबदबा

करियरदेशराज्य

पटना। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस बार यूपीएससी परीक्षा में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपीएससी के अनुसार कम से कम 685 उम्मीदवारों ने प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। वही श्रुति शर्मा के बाद अंकिता अग्रवाल को दूसरा स्थान और गामिनी सिंघला को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। यूपीएससी 2021 फाइनल रिजल्ट में कुल 685 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। वहीं 80 अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से चयन के लिए रिकमन्ड किया गया है। इसके अलावा एक अभ्यर्थी का रिजल्ट अभी रोका गया है।

टॉप 3 में सभी लड़कियों का रहा कब्ज़ा

यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है। इस साल सभी शीर्ष तीन पदों पर लड़कियों ने कब्जा किया है। श्रुति सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र हैं और जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

5 अप्रैल से 26 मई तक चला था इंटरव्यू प्रोसेस

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की गई थी, और परीक्षा के परिणाम 29 अक्टूबर को जारी किए गए थे। मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी, और परिणाम 17 मार्च, 2022 को घोषित किए गए थे। साक्षात्कार परीक्षा का अंतिम दौर था जो 5 अप्रैल से शुरू हुआ और 26 मई को संपन्न हुआ था।तीन चरणों में होती है सिविल सर्विसेज की परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का चयन करने के लिए यूपीएससी द्वारा प्रतिवर्ष सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है। बता दें कि वर्ष 2020 में, कुल 761 उम्मीदवारों ने यूपीएससी फाइनल परीक्षा पास की, जिनमें से 545 पुरुष और 216 महिलाएं थीं। शुभम कुमार परीक्षा में प्रथम, जागृति अवस्थी द्वितीय व अंकिता जैन तृतीय रही थीं। हर वर्ष लाखों लोग देते हैं भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा बता दे की देश में हर वर्ष आईएएस, आईपीएस ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.