ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इवोल्यूशन जिम्नास्टिक अकादमी का हुआ शुभारंभ

पटना। नीतीश निश्रा, पूर्व मंत्री बिहार सरकार ने ककड़बाग स्थित वैधम अस्पताल के नजदीक पी सी कॉलोनी के एफ/209 में मुख्य अथिति के रूप में “इवोल्यूशन जिम्नास्टिक अकादमी” का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए नितीश मिश्रा ने कहा कि इस तरह का स्कूल राजधानी में खुलने से बिहार के बच्चों को प्रशिक्षित होने के लिए राज्य से बाहर जाने की अवश्यकता नही होगी।

उन्होंने कहा कि अकादमी का उद्देश्य ही है कि बिहार के ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षित कर राष्ट्रीय खेल में पदक दिलाने के लिए भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह कोई आसान काम नही है। आश्चर्य की बात तो यह है कि अकादमी को शुरू करने वाले शहजाद आलम और संजय कुमार ने अपने-अपने बचत खाता में संचित राशि का उपयोग किया है। ऐसे अच्छे कार्योँ के लिए मैं साधुवाद देता हूं। उक्त अवसर पर शहजाद आलम और संजय कुमार ने बताया कि अकादमी में 02 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक के लोगों का दाखिल लिया जायेगा और उन्हें जिम्नास्टिक, CALISTHENICS, योगा, कराटे, किक, बॉक्सिंग, वेट लॉस, पार्कर के क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जायेगा।

उक्त अवसर पर कार्यक्रम में कमांडेंट बीएसएपी मनोज कुमार तिवारी, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. राकेश, वरिष्ठ अधिवक्ता उपेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता मनोज कुमार सरकारी वकील वीणा कुमारी जयसवाल वरिष्ठ पत्रकार सह अधिवक्ता राजीव रंजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.