दिल्ली जल बोर्ड के सैकड़ों कर्मचारी हुए पर्मानेंट
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड के सैकड़ों कर्मचारियों को नए साल पर बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली जल बोर्ड के सैकड़ों कच्चे कर्मचारी अब पक्के किए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल सरकार के इस फैसले से 700 कर्मचारियों की सरकारी नौकरी पर्मानेंट हो जाएगी और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी लाभ इन्हें मिलेंगे। अरविंद केजरीवाल बुधवार को खुद कर्मचारियों को अपने हाथों अप्वाइंटमेंट लेटर सौंपेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया है। दिल्ली सचिवालय में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में बुधवार को माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई नौकरी का सर्टिफ़िकेट सौंपेंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.