ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रिसाली मेयर के निर्देश बिना अनुमति मकान-दुकान बनाने वालों से होगी टैक्स वसूली

रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा निगम की आय बढ़ाने को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने इसे लेकर एमआईसी सदस्यों की बैठक बुलाई और टैक्स वसूली को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में हर घर और दुकान सहित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे किया जाए। ऐसे मकान व दुकानों की सूची बनाई जाए, जिन्होंने बिना निगम की अनुमति के निर्माण किया है। ऐसे सभी निर्माण पर टैक्स निर्धारण नए सिरे से किया जाए। उन्होंने परिषद के सभी सदस्यों से बजट का खाका तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद महापौर की यह पहली एमआईसी की बैठक थी। चार घंटे से भी अधिक समय तक चली इस बैठक में महापौर ने कहा कि वह लगातार निगम क्षेत्र का दौरा कर रही हैं। उन्होंने पाया कि कई जगह लोगों ने अनुमित के अतिरिक्त निर्माण किया है। ऐसा करके वह लोग निगम को राजस्व की हानि पहुंचा रहे हैं। उन्होंने राजस्व विभाग को इसे लेकर पूरे क्षेत्र का सर्वे करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग प्रभारी विलास राव बोरकर ने अवैध प्लॉटिंग के विषय को प्रमुखता से रखा। जिस पर आयुक्त ने कहा कि पहले राजस्व विभाग सर्वे कर चिन्हित करे कि कहां पर अवैध प्लॉटिंग किया जा रहा है। इसके बाद रजिस्ट्री नहीं करने निगम प्रशासन पंजीयन को पत्र लिखेगा। महापौर ने लोक निर्माण विभाग, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन प्रकरण, विद्युत व्यवस्था समेत वाहन शाखा की समीक्षा की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.