ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

असम के CM हिमंत की राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी, कांग्रेस बोली- उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा

कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा की ओर से राहुल गांधी के संदर्भ में की गई एक टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरमा मानसिक संतुलन खो चुके हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निष्ठा प्राप्त करने के लिए अपनी पुरानी पार्टी को गाली दे रहे हैं।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘हार सामने देख असम के (कांग्रेस के भगोड़े) मुख्यमंत्री ने मानसिक संतुलन खो कर राजनीतिक दिवालियेपन की सब हदें पार कर ली। अब मोदी जी की निष्ठा प्राप्त करने के लिए अपनी पुरानी पार्टी को गाली देना ज़रूरी है। ये हिमंत सरमा के छिछोरेपन व घटिया सोच का सबूत है।”

गौरतलब है कि पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक के कथित तौर पर सबूत मांगने को लेकर राहुल गांधी पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कभी उनके पिता के बारे में सबूत नहीं मांगा। उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में प्रचार करते हुए असम के मुंख्यमंत्री ने ​कहा कि देश के प्रथम प्रमुख रक्षा अध्यक्ष दिवंगत बिपिन रावत के नेतृत्व में पाकिस्तान में सेना द्वारा की गयी सर्जिकल स्ट्राइक का गांधी ने सबूत मांगा। उन्होंने कहा, ‘‘क्या मैंने कभी सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हो या नहीं।” सरमा कुछ साल पहले भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस में थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.