लुधियाना आम आदमी पार्टी का रोड शो निकला। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने रोड शो करके आप पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। रोड शो में ढोल बजाने वाले आगे-आगे चलते रहे। उसके पीछे भीड़, बीच में केजरीवाल, प्रत्याशी के साथ अभिवादन करते हुए आगे बढ़े। केजरीवाला ने अपने कभी हाथों को उठाकर तो कभी हाथ जोड़कर आप के पक्ष में वोट डालने की अपील की। केजरीवाल की गाड़ी के पीछे-पीछे साउंड गाड़ी गानों के साथ चलती रही। साथ-साथ फूलों की वर्षा होती रही। इस दौरान प्रत्याशी शहर के लोगों की जानकारी देते नजर आए। कार्यकर्ताओं केजरीवाल व भगवत मान जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही गया पोला, छा गया पोला। भगवत मान जिंदाबाद। अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 20 फरवरी को सभी ने वोट डालना है। जो पैसे लेकर आएंगे। आम आदमी की सरकार तो बनती है। हमें 60 से ज्यादा सीट चाहिएं। इसके लिए सभी को 3 तीन मेहनत करनी पड़ेगी। अपने साथियों, रिश्तेदारों को फोन करो और बोले सभी झाडू का बटन दबाकर वोट करें। भगवत मान को सीएम बनाना है।
हर स्टोपिज पर अलग नारा
रोड शो के दौरान अरविंदर केजरीवाल शहर के लाेगों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान हर स्टोपिज पर उस एरिया के अनुसार नारे लगवा रहे हैं। एक स्टोपिज पर भारत माता के जयकारे लगवाए। आगले स्टोपिज पर बोल, जय बोलो गुरुदास की, जवाब में सत श्री अकाल। जय गुरु रविदास। वहीं तीसरे स्थान पर बोले, जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल। वाहे गुरुजी दी खालसा, वाहे गुरुजी दी फतेह।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.