समाज सुधार के बिना विकास का कोई अर्थ नहींः CM नीतीश
मोतिहारीः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि समाज सुधार के बिना विकास का कोई अर्थ नहीं है। नीतीश कुमार ने बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण के मुख्यालय मोतिहारी के गांधी मैदान में समाज सुधार अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि समाज सुधार के बिना विकास का कोई अर्थ नहीं है। विकास की सार्थकता तभी संभव है जब सुधरा हुआ समाज हो। उन्होंने जीविका दीदियों से शराबियों के घर पर नारेबाजी करने तथा शराब से होने वाली घातक बीमारियों की जानकारी देने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने चंपारण सत्याग्रह के दौरान वर्ष 1917 में ही कहा था कि शराब न केवल शरीर और संपत्ति का बल्कि बुद्धि का भी नाश करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब बंदी कानून लागू है। फिर भी कुछ गड़बड़ी करने वाले सक्रिय हैं। हर काल खंड में अच्छे काम का विरोध किया जाता रहा है।