पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के खिलाफ बिहार भाजपा ने छेड़ा अभियान
पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब की चरण जीत सिंह चन्नी सरकार द्वारा की गई लापरवाही के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान का शुभारंभ पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल के हस्ताक्षर से हुआ। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह और राजेश झा राजू के अलावा अन्य नेता, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोत्तम, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष सिंह और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत चौधरी भी शामिल हुए।
जनता को बर्दाश्त नहीं करेगी : जायसवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने अभियान शुभारंभ कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किए गए अक्षम्य लापरवाही घृणित मानसिकता एवं साजिशों का परिणाम है। यह सीधे-सीधे आतंकवादी घटना की साजिश थी, जिसके तार पूरे दुनिया में दिखाई दे रहे हैं। इंग्लैंड से इंटरनेट काल के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के वकीलों और जजों को धमकी दी जा रही है
लोकतंत्र के सभी स्तंभ चिंतित: तारकिशोर
उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पड़ोसी देश के सीमा से सटे हुए स्थान पर इस तरह की लापरवाही दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के प्रधानमंत्री के साथ पंजाब सरकार का इस तरह का बर्ताव अकल्पनीय है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। इस घटना से लोकतंत्र के सभी स्तंम्भ चिंतित हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ करना यह साबित करता है कि कांग्रेस कितनी निम्न स्तर पर गिर चुकी है।
पंजाब सरकार का व्यवहार निंदनीय: नितिन नवीन
मौर्यालोक कम्प्लेक्स में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ करके पंजाब में कांग्रेस की सरकार जनता नजरों में गिर गई है। कांग्रेस की मानसिकता में बदलाव नहीं हुआ है। वह सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। देश के प्रधानमंत्री के साथ पंजाब सरकार का व्यवहार निंदनीय है। राजधानी में पटना जंक्शन, बैरिया बस स्टैंड, खाजपुरा बाजार और पटना सिटी में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.