ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

UP Chunav 2022: ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या बीजेपी में होंगी शामिल, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दलबदल का सिलसिला भी जारी है। बुधवार सुबह समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका देने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शाम को कांग्रेस खेमें में खलबली मचाने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपन की पोस्टर गर्ल और महिला कांग्रेस के मध्य जोन की उपाध्यक्ष डॉ प्रियंका मौर्या आज भाजपा में शामिल होने जा रही हैं। वह कुछ ही देर में लखनऊ स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंच रही हैं। उन्होंने टिकट वितरण में कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। यूपी में कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या के भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से वह नाराज हैं। प्रियंका ने कहा कि ‘उन्होंने (कांग्रेस) मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया। लेकिन जब चुनाव के लिए टिकट देने की बारी आई, तो किसी और को दे दिया गया। यह अन्याय है। उन्होंने कहा कि मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मैं एक ओबीसी की लड़की हूं और प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव संदीप सिंह को रिश्वत नहीं दे सकती थी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन पोस्टर के कतार में सबसे आगे खड़ी दिखने वाली प्रियंका मौर्य लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव की तैयारी कर रही थीं, लेकिन जारी लिस्ट में इस सीट से रुद्र दमन सिंह का नाम था। इसके बाद प्रियंका मौर्या ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि ओबीसी थी और घूस नहीं दे सकी।’

प्रियंका मौर्या आगे कहती हैं कि टिकट के नाम पर घूस की रकम किसी और ने नहीं बल्कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव संदीप सिंह ने मांगी थी। सूची जारी होने के कुछ घंटे बाद ही  प्रियंका मौर्या ने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव संदीप सिंह ने उनसे टिकट के एवज में रुपये के लिए किसी से फोन करवाया था। रुपये न देने पर उनकी जगह किसी और के नाम की घोषणा कर दी। उनका दावा है कि हर आरोप का उनके पास पुख्ता सुबूत है, जिसे समय आने पर दिखाएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.