ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

पुलिस ने दोनों पक्षों के 130 लोगों पर दर्ज किया केस, छावनी में बदला गांव, पसरा सन्नाटा

महराजगंज: हादसे के बाद अस्पताल में इलाजरत घायलमहराजगंज में शनिवार की रात दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम चनकौली में हुए विवाद में पांच लोगों के घायल होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा आगजनी करने और पुलिस से झड़प करने के मामले में पुलिस प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। घटना के बाद से पुलिस ने तत्काल बड़ी कार्रवाई शुरू करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस ने इस मामले में तीन तहरीर पर नामजद व अज्ञात मिलाकर कुल 130 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यही नहीं पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।कोठीभार थाने से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में सबसे बड़ी कार्रवाई पुलिस की तहरीर पर ही हुई है। उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम राय की तहरीर पर 19 नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 332, 336, 353, 427 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आगजनी करने के मामले में सायरा खातून की तहरीर पर 18 नामजद व 35 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506, 436, 452 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।130 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखने के बाद गांव में तैनात पुलिसशुक्रवार को पड़ी घटना की नींवजबकि मृतक की पत्नी सरजामी की तहरीर पर 7 नामजद के खिलाफ धारा 146, 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार करने की सूचना मिली है। पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लगभग घरों के पुरुष घर छोड़कर भाग गए हैं। घरों में महिलाएं और बुजुर्ग बचे हैं। इस घटना की नींव शुक्रवार को पड़ी।आरोपियों के घर में लगाई गई आगआरोपियों के घर में आग लगाईजब हत्या के मामले में जिला मुख्यालय पर न्यायालय में तारीख देखने गए दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और विवाद कर लिए। लेकिन, जब रात हुई तो गांव में दोनों पक्ष एक बार फिर आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए थे। बाद में आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ ही दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.