ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाकरगंज लूटकांड में पुलिस के हाथ अब तक खाली, 14 करोड़ की ज्वेलरी और 4 लाख कैश की हुई थी लूट

पटना: बिहार में हत्या और लूट जैसी वारदातों में लगातार वृद्धि हो रही है. अन्य जिलों की बात तो छोड़िए राजधानी पटना ही सुरक्षित नहीं है. पटना के सबसे पॉश इलाके गांधी मैदान थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे हथियारबंद 6 अपराधियों ने एसएस ज्वेलर्स में हथियार के बल पर 14 करोड़ के आभूषण और 4 लाख कैश की लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है. यह बिहार में अब तक की सबसे बड़ी लूट मानी जा रही है. कहीं ना कहीं लगातार घटनाओं में हो रही वृद्धि के बाद व्यवसायी वर्ग काफी चिंतित है.24 घंटे बीत जाने के बावजूद भी अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं हो पाई है. दरअसल, राजधानी पटना के बाकरगंज जहां पर सैकड़ों की संख्या में ज्वेलर्स दुकान हैं. ऐसे में जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया था, सभी दुकानें खुली हुई थी और हर समय उस जगह पर हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते रहते हैं. इसके बावजूद भी अपराधियों के हौसले इतने मजबूत है कि दोपहर में घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए.पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अपराधियों के भागने के क्रम में एक अपराधी आम लोगों के हत्थे चढ़ गया था, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया था. जहानाबाद के अपराधी साधु को पकड़ने में सफलता हासिल हुआ है. जिसने पुलिस को बताया है कि बाकरगंज के एसएस ज्वेलर्स दुकान में कुख्यात अपराधी रवि पेशेंट ने करोड़ों रुपए की ज्वेलरी की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है और उसके द्वारा तीन चार और अपराधियों के नाम बताए गए हैं.रवि पेशेंट वही अपराधी है जो राजधानी पटना में पंचवटी ज्वेलर्स में हुए 5 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी लूट कांड मामले में गिरफ्तार हुआ था और 2019 में सिविल कोर्ट से पेशी के दौरान फरार हो गया था. पुलिस के अनुसार अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसमें चार अपराधियों की पुष्टि हुई है. वहीं, पटना एसएसपी के द्वारा सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.