ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक बार फिर ललन सिंह ने आरसीपी सिंह पर खुलकर दिखाई नाराजगी

पटना/नई दिल्ली: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और आरसीपी सिंह के बीच की तल्खी गाहे बगाहे सामने आ ही जाती है. शनिवार को जब ललन सिंह ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 26 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की तो ललन-आरपीसी की दूरी साफ झलकी. पूरे प्रेस कॉन्फ्रेंस में ललन सिंह ने बीजेपी पर जितने हमले नहीं किए, उससे ज्यादा आरसीपी सिंह को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि, आरसीपी सिंह के कहने पर ही हम बीजेपी के जवाब का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं आया.यूपी विधानसभा चुनाव के कारण बिहार की सियासत में उबाल तो है ही लेकिन इसका असर जेडीयू के अंदर भी देखने को मिल रहा है. पार्टी में एक तरफ आरसीपी सिंह का खेमा है, तो दूसरी तरफ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह का. दोनों खेमों के बीच यूपी चुनाव को लेकर एक मत नहीं बन रहा है. आरसीपी सिंह लगातार बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की बात कहते रहे, लेकिन ललन सिंह ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. इतना ही नहीं उन्होंने इसके लिए कहीं न कहीं आरसीपी सिंह की रणनीति पर भी सवाल खड़े कर दिए. ललन सिंह ने साफ-साफ तो कुछ नहीं कहा लेकिन इशारों इशारों में इतना जरूर कह दिया कि आरसीपी सिंह के कहने पर हम आज तक इंतजार कर रहे थे.दरअसल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जहां बीजेपी पूरी ताकत लगा रही है. वहीं, बिहार में सहयोगी जदयू का बीजेपी से तालमेल नहीं हो सका. उत्तर प्रदेश चुनाव के कारण जदयू के अंदर ही घमासान मचा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह यूपी चुनाव के बहाने आरसीपी सिंह को पार्टी के बैड बुक में लाने की कोशिश कर रहे हैं. ललन सिंह यूपी में 51 सीटों पर उम्मीदवार उतारना चाहते हैं, 26 सीटों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है.जदयू के अंदर की खींचतान से पार्टी को ही इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है. ललन सिंह यूपी चुनाव के बहाने आरसीपी सिंह को फंसाना भी चाहते हैं. लेकिन ललन सिंह के लिए भी उत्तर प्रदेश में बिना बीजेपी के सहयोग के चुनाव लड़ना आसान नहीं होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.