ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

यमन में तबाही, जेल पर हुए हवाई हमले में मरने वाले कैदियों की संख्या 82 हुई

यमन। यमन के सादा प्रांत में एक जेल पर हुए हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 80 से अधिक हो गई है। जानकारी के अनुसार, एक सहायता समूह ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि यमन के सादा प्रांत में स्थित जेल पर सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा किए गए हवाई हमले में करीब 82 लोग मारे गए हैं। और 266 लोग घायल हो गए हैं। सहायता समूह ने कहा कि, मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है, क्योंकि अभी भी राहत-बचाव का कार्य जारी है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले हूती विद्रोहियों ने संयुक्त अरब अमीरात के एक मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया था। UAE की राजधानी अबू धाबी के मुख्य एयरपोर्ट पर सोमवार को आग लग गई और तीन ईंधन टैकरों में विस्फोट हो गया था। इसमें दो भारतीय नागरिकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद हूती विद्रोहियों की ओर से संचालित जेल पर सऊदी अगुवाई वाले सैन्य गठबंधन की ओर से हवाई हमले किए गए। इस हवाई हमले में अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सहायता समूह के कर्मचारियों की मानें तो इस हमले में जेल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।

बता दें कि, यमन में संघर्ष 2014 में शुरू हुआ था, हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना और उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से पर कब्जा कर लिया। इसके बाद सरकार को दक्षिण की ओर भागने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि अमेरिकी समर्थन प्राप्त सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने महीनों बाद यमन के युद्ध में प्रवेश किया। फिर यह संघर्ष एक क्षेत्रीय युद्ध में तबदील हो गया है। जिसमें अब तक हजारों नागरिक और लड़ाके मारे जा चुके हैं। इस युद्ध ने दुनिया का सबसे दयनीय मानवीय संकट पैदा किया है। और यमन में लाखों लोग भोजन और चिकित्सकीय देखभाल की समस्या से जूझ रहे हैं। यमन में चल रहे युद्ध ने इस देश को अकाल की कगार पर पहुंचा दिया है। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने यमन की स्थिति को दुनिया का सबसे खराब मानवीय संकट बताया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यमन में जारी हवाई हमलों के बारे में चिंता व्यक्त की, और संघर्ष के पक्षों से अधिकतम संयम बरतने का आह्वान किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.