ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

500 रुपए की रिश्वत विवाद में भिड़ीं नर्सिंग स्टाफ और आशा वर्कर, ताबड़तोड़ थप्पड़ के बीच चप्पलें भी चली- Video Viral

देश में रिश्वतखोरी का मामला सामने आना एक आम बात है लेकिन इस बार केवल रिश्वतखोरी का ही नहीं ब्लकि इसके साथ होने वाले हाइवोल्टेज ड्रामे का एक वीडियो भी सामने आया है जो ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, मामला बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल का है, जहां एक नवजात को  बीसीजी का टीका दिलाने को लेकर आशा कार्यकर्ता और एएनएम के बीच मारपीट जमकर हो गई।  हॉस्पिटल में ही दोनों महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि रविवार को जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में एक बच्चे का जन्म हुआ था। जिसके बाद आशा कार्यकर्ता रिंटू कुमारी बच्चे को बीसीजी का टीका दिलवाने के लिए जब एनएम रंजना कुमारी के पास पहुंची तो कथित तौर पर टीके देने के बदले उसने ₹500 मांगे,  जब बच्चे के परिजनों ने रुपए नहीं दिए तो कथित तौर पर  एएनएम ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाने लगा जिससे मामला बढ़ गया और हाथापाई पर उतर आया।

 वीडियो में साफ दिख रहा है कि अस्पताल परिसर में ही दोनों मारपीट कर रही हैं. वहीं पास में खड़े एक युवक ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वहीं अब घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के वरीय पदाधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.