ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना से मद्य निषेध विभाग के कांस्टेबल का अपहरण, तीन दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

पटना: शराब माफियाओं को ढूंढते-ढूंढते मद्य निषेध विभाग के सिपाही आशुतोष कुमार रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। मामला पटना के दानापुर फुलवारीशरीफ इलाके से है जहां इस मामले में फुलवारीशरीफ थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस भी तीन दिनों से आशुतोष को खोज नहीं पाई है। सिपाही आशुतोष को आसमान निगल गया या फिर जमीन खा गई, यह पता नहीं चल रहा है। उनकी बरामदगी नहीं होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा है।
इलाके के शराब माफियाओं की कमर तोड़ देने वाले सिपाही आशुतोष कुमार अचानक फुलवारी शरीफ के खोजा इमली इलाके में किराए के मकान से निकलते ही रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए। उनका तीन दिनों से अता-पता नहीं चल पाया है। इससे उनके परिजन खासे परेशान हैं। पत्नी उनकी फोटो लिए उनके आने का इंतजार कर रही है तो दो बच्चे भी अपने पापा के दुलार के लिए ललाईत है। पत्नी मधु सिन्हा का कहना है कि 1 नवंबर को सुबह तकरीबन 11:00 बजे ड्यूटी जाने के लिए वो निकले उसी दौरान व्हाट्सएप पर एक कॉल आया। उनका लोकेशन पूछा तो उन्होंने घर पर बताया तो व्हाट्सएप पर कॉल करने वाला भी इसी लोकेशन में रहने की बात कही और उनके मोटरसाइकिल सही चलने की बात की गई। घर से निकले और उसके बाद वह लौटकर नहीं आए जाने के दौरान हमने पूछा भी था कि किस व्यक्ति का कॉल है तो उन्होंने किसी दोस्त का बता कर निकल गए अब किसी अनहोनी का डर सता रहा है। आशुतोष कुमार के बड़े बेटे के अनुसार को पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के मध्य निषेध विभाग में वह कार्यरत हैं। 1 नवंबर को घर से 11 बजे निकले निकलने के 10 मिनट के बाद ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और फिर 12:17 में उन्होंने कॉल किया कि उनका काम हो गया है और वह घर लौट रहे हैं। उसके साथ ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और उसके बाद से उनका कहीं अता पता नहीं चला है। अब अनहोनी की आशंका लगी हुई है इस मामले को लेकर के फुलवारीशरीफ थाने में अपहरण का लिखित शिकायत दर्ज कराया है। फुलवारी शरीफ में लिखित आवेदन मिलने के बाद से ही फुलवारी शरीफ पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुटी हुई है और तकनीकी अनुसंधान कर रही है। इस मामले में फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष सफिर आलम ने कहा है कि 1 नवंबर को खोजा इमली इलाके से रहस्यमई तरीके से सिपाही आशुतोष कुमार गायब हुए हैं जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। बरहाल अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस मद्य निषेध विभाग के सिपाही आशुतोष कुमार को कब तक खोज कर निकालती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.