ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना पुलिस लाइन में एएसआई और कांस्टेबल के बीच जमकर मारपीट, केस दर्ज

पटना: खबर पटना से है जहां न्यू पुलिस लाइन परिसर में एक एएसआई ने सिपाही को कुर्सी से नीचे पटक दिया। फिर मेज से स्टेपलर उठाकर उसके ऊपर फेंक दिया। घटनास्थल पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मियों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित जवान संजय कुमार ने एएसआई योगेंद्र के विरुद्ध बुद्धा कॉलोनी थाने में गाली-गलौज और मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि एएसआई ने लिखित प्रतिवेदन देने को लेकर उससे सवाल पूछा और शिकायत वापस लेने को कहा। फिर उसने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित सिपाही संजय मूल रूप से मुजफ्फरपुर का निवासी है। वह नवीन पुलिस केंद्र की अंगरक्षक शाखा में काम करता है। उसने बताया कि वह जब कार्यालय में काम कर रहा था तभी एएसआई योगेंद्र वहां पहुंचे और गाली देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ लिखित प्रतिवेदन क्यों दिए हो ? अगर रिपोर्ट वापस नहीं लिये तो बुरा होगा। इसके बाद एएसआइ ने सिपाही को कुर्सी से पटक दिया और पिटाई करने लगा। जख्मी सिपाही को उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना को लेकर जवान संजय कुमार ने एएसआई योगेंद्र के विरुद्ध बुद्धा कालोनी थाने में गाली गलौज और मारपीट का केस दर्ज कराया है। इस घटना को लेकर पुलिस लाइन के कर्मियों में रोष है और वे पूरे मामले में एसोसिएशन के माध्यम से अपनी बात आला अधिकारियों तक पहुंचा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.