ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दहेज की मांग के लिये पत्नी की हत्या। भाभी के साथ चल रह था प्रेम प्रसंग।

जहानाबाद ! टेहटा ओपी अंतर्गत सैदपुर गांव में पति एवं उसके परिजन ने मिलकर एक नवविवाहित की हत्या कर दी। घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि लगभग 8 महीना पूर्व बबीता कुमारी की शादी सैदपुर गांव निवासी ब्रह्मानंद से हुई थी। लेकिन शुरुआत में तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन कुछ महीने बाद दहेज को लेकर ब्रह्मानंद एवं उसके परिवार बबीता कुमारी के साथ मारपीट करने लगे। जब बबीता के परिजनों ने दहेज की मांग को पूरी नहीं किया तो उसके पति व ससुराल वाले ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बबीता के नैहर वालो ने बताया कि बताया कि शादी विवाह भी अपनी क्षमता के अनुसार दान दहेज देकर किया था लेकिन बबीता के पति का उसके भाभी के साथ ही अवैध संबंध चल रहा था। इस बात का विरोध करने पर पति उसे और अधिक प्रताड़ित करने लगा। कई बार हम लोगों ने गांव जाकर समझा-बुझाकर मामले का निपटारा कराया। आज सुबह ससुराल वालों ने बबीता की हत्या कर शव को गया-पटना रेलखंड के किनारे फेंक दिया। जब इस घटना की सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया कर शव को उसके परिजन को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना का कारण क्या है ? बबीता के परिजन द्वारा स्थानीय थाने में ससुराल पक्ष वाले लोग के खिलाफ आवेदन दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.