ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नलों का गंदा पानी भरकर भाजपाई पहुंचे निगम, अधिकारियों को बताया जिम्मेदार

भिलाई: प्रदर्शन करते भाजपा पार्षद व अन्यछत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम क्षेत्र में डायरिया और डेंगू फैला हुआ है। यहां डायरिया से दो लोगों की मौत होने के साथ ही 100 से अधिक लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इसे लेकर भाजपा पार्षद पीयुष मिश्रा ने निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने गंदा पानी भरकर अधिकारियों को दिया। पीयुष मिश्रा ने आरोप लगाया कि डायरिया के संक्रमण और उससे हुई दो मौतों के लिए निगम के अधिकारी जिम्मेदार हैं। पार्षद पीयूष मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगम के अधिकारियों की गलती से शहर में डायरिया और डेंगू फैला हुआ है। उन्होंने कलेक्टर और आयुक्त नगर निगम भिलाई को ज्ञापन देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से पानी टंकियों की सफाई नहीं की गई है। 77 एमएलडी व 66 एमएलडी प्लांट एवं सभी पानी टंकियों को साफ करने का कार्य जिस एजेंसी को दिया गया है उसके द्वारा सफाई नियमित रूप से नहीं की जा रही है। सत्ता पक्ष में बैठे लोग अपने लोगों को काम दिलाने के चक्कर में भिलाई की जनता के लिए जान का खतरा पैदा कर दिया है। नगर निगम भिलाई के अधिकारी भी इसमें पूर्ण रूप से शामिल हैं। उन्होंने जिलाधीश एवं आयुक्त से मांग की है कि संबंधित एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करें।अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा व अन्यकी गई मुआवजे की मांगभाजपा नेताओं ने मांग की है कि डायरिया से जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवार को 10 लाख की मुआवजा दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो वो इसको लेकर उग्र प्रदर्शन करेंगे। नगर निगम के अधिकारियों के घरों के बाहर प्रदर्शन करेंगे।निगम आयुक्त ने कहा रखवाई जाएंगी टंकियाभिलाई के निगम आयुक्त रोहित व्यास ने कहा गंदे पानी की समस्या के चलते उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पानी टंकियां रखवाई हैं। लोगों के घरों में क्लोरीन और जिंक की टेबलेट बांटी गई हैं। इसके साथ घर घर लोगों की जांच की जा रही है और बीमार पाए जाने पर उन्हें इलाज दिया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.