ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

महिला पहलवान ने जीता हिंद केसरी का खिताब, हरियाणा पुलिस में सिपाही पद कार्यरत है मोहनी

गोहाना : अगर आपके हौंसले बुलंद हो और अपने सपनों को पूरा करने की लगन हो तो मंजिल पाने से आपको कोई नहीं रोक सकता है। यहीं कारनामा कर दिखाया है गोहाना के गांव शामडी की रहने वाली मोहनी जांगड़ा ने। उन्होंने 2023 हिंद केसरी महिला पहलवान का किताब जीत लिया है।

मोहनी ने 24 साल की उम्र में सीखी थी कुश्ती खेलनी

बताया जा रहा है कि मोहनी ने 24 साल की उम्र में कुश्ती खेलनी सीखी और उसके बाद अपनी कड़ी मेहनत के बाद एक के बाद एक उपलब्धि पाती चली गई। मोहनी हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। उसने पुलिस में भर्ती होने पर अपनी ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कुश्ती में कदम रखा। उसके बाद उसने नेशनल और इंटरनेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया। मोहनी ने कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग ही नहीं लिया बल्कि हेवी वेट कुश्ती में मेडल भी जीते।

बता दें कि मोहनी ने 5 जनवरी से 8 जनवरी को हैदराबाद में हुई हिंद केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में हिंद केसरी महिला का खिताब जीत कर अपना और अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है। मोहनी जांगड़ा का उसके गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बरोदा से कांग्रेस विधायक भी मोहनी जांगड़ा के स्वागत में शामिल हुए।

वहीं जगमोहन कोच और बरोदा हलके के विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि कम समय में मोहनी ने देश और प्रदेश के लिए कई मेडल जीते है। मोहनी ने हिंद केसरी का खिताब जीता है। यह उसकी कड़ी मेहनत है। आगे भी यह इसी तरह से मेहनत करती रहे और ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीत कर लाए यही उम्मीद करते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.