ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्रिप्टो करंसी से प्राप्‍त लाभ पर 31 मार्च से पहले टैक्स लगेगा या नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 के आम बजट क्रिप्टोकरंसी या अन्य डिजिटल एसेट्स से होने वाले लाभ पर 30 फीसदी की दर से कर लगाने का प्रस्ताव दिया है। यह नया प्रावधान एक अप्रैल 2022 से प्रभावी होगा। बजट पत्र में चालू वित्त वर्ष में क्रिप्टोकरंसी के लाभ पर कर को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। ऐसे में यह सवाल पैदा होता है कि 31 मार्च 2022 से पहले क्रिप्टो पर होने वाले लाभ पर टैक्स लगेगा या नहीं?

क्रिप्टोकरंसी पर लगने वाले टैक्स को लेकर विशेषज्ञ भी असमंजस में हैं। स्पष्टता नहीं होने के कारण क्रिप्टो पर 31 मार्च से पहले होने वाले लाभ को लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (एलटीसीजी) माना जाए और इस पर 20 फीसदी की दर से टैक्स लगाया जाना चाहिए। दूसरी राय यह है कि क्रिप्टो के लाभ पर 30 फीसदी टैक्स होना चाहिए क्योंकि कानून में इस संबंध में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है और नए प्रस्तावित कानून के अनुसार टैक्स का भुगतान किया जा सकता है। 31 मार्च 2022 से पहले होने वाले लाभ पर कम दर से टैक्स देना होगा। इसका कारण यह है कि एक अप्रैल 2022 से क्रिप्टो पर होने वाले लाभ पर 30 फीसदी की दर से टैक्स लगेगा। एसएजी इंफोटेक के एमडी अमित गुप्ता का कहना है कि हम अभी भी अंतिम कराधान को लेकर उचित स्पष्टीकरण दूर हैं। यह कैसे होगा और इससे पहले की तुलना में ज्यादा भ्रम पैदा हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.