ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना हाईकोर्ट ने बैंकों से पूछा- कब तक मिलेंगे साइबर क्राइम पीड़ितों के पैसे

पटना: पटना हाईकोर्ट ने साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों के साथ ही सम्बंधित बैंकों की भी नकेल कसने के लिए पटना, मुजफ्फरपुर, नवादा, नालंदा और शेखपुरा के एसपी को निर्देश दिया है. साइबर क्राइम से सम्बंधित मामले पर जस्टिस संदीप कुमार ने सुनवाई की. हाईकोर्ट ने बैंक के रवैए पर भी आश्चर्य जताया.कोर्ट ने सम्बंधित बैंको को कहा कि हलफनामा दायर कर बताएं कि जिनका पैसा बैंक से साइबर अपराधियों ने निकाला है, उसे कब तक वापस किया जा सकता है. हाईकोर्ट ने फर्जी दस्तावेज जमा कर मोबाइल सिम लेने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश भी पुलिस को दिया. कोर्ट ने सिम कार्ड जारी करने वाले सर्विस प्रोवाइडर को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे फर्जी दस्तावेज पर सिम देने के मामले में लिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.सरकारी वकील झारखंडी उपाध्याय ने कोर्ट को बताया कि साइबर अपराधियों को पकड़ने का अभियान तेज कर दिया गया है. एक बैंक ने पैसा वापस भी कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि अगर साइबर अपराधियों के साथ बैंक के किसी कर्मी की संलिप्तता की बात सामने आएगी तो उसे भी दंड भुगतना पड़ेगा. कोर्ट ने सभी सम्बंधित एसपी और बैंकों को की गई कार्रवाई का ब्योरा पेश करने का निर्देश दिया है. मामले पर 27 जनवरी को फिर सुनवाई की जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.