ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

कतर में भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को सजा-ए-मौत, भोपाल के पूर्व सैनिक पर भी जासूसी का आरोप

भोपाल। इंडियन नेवी के 8 पूर्व कर्मचारियों को कतर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। इन सभी पर कतर में जासूसी का आरोप लगा है। इसमें मध्यप्रदेश के भोपाल के पूर्णेन्दु तिवारी भी शामिल हैं। बता दें कि 2022 में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों गिरफ्तार किया गया था। सभी पूर्व सैनिक कतर की सेना से जुड़ी कंपनी में काम कर रहे थे।

कतर में आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद देश हैरान है। वहीं, विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। सरकार अदालती फैसले का इंतजार कर रही है। तब सजा पाए सभी भारतीयों को काउन्सलर एक्सेस मिलती रहेगी। पर, इसकी संभावनाएं बहुत कम है कि इस मामले में कोई कानून मददगार होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत के पास केवल डिप्लोमेटिक वेपन है, जिसके सहारे वह भारतीयों को बचाने की कोशिश कर सकती है। लेकिन, अंतिम फैसला कतर का ही होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.