ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सदन में गूंजा शराबबंदी मुहिम में शिक्षकों को लगाने का मामला

पटनाः बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का शुक्रवार को पांचवा दिन था। सदन की कार्यवाही के दौरान आज भी विपक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा और जमकर हंगामा किया। इस बीच बिहार में शराबबंदी मुहिम में शिक्षकों को लगाने के सरकारी फरमान पर भी विधान परिषद में सवाल खड़े किए गए। कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने इस मामले पर सरकार से जवाब मांगा और कहा कि यह कैसा आदेश है कि अब बिहार में शिक्षक शराबियों को पकड़ने का काम करेंगे। विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि जो फरमान शिक्षा विभाग ने जारी किया है, इससे शिक्षकों की जान पर खतरा हो जाएगा और कई शिक्षक इस फरमान से बुरी तरह से परेशान हैं। इसका जवाब सदन में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने दिया और कहा कि हमने कोई फरमान जारी नहीं किया है। आम जनता की तरफ शिक्षकों को भी सिर्फ शराबबंदी में मदद करने के लिए कहा गया है।
‘यह कोई फरमान नहीं है। जिस तरह शराबबंदी में आम आदमी को मदद करने के लिए कहा गया है, उसी तरह शिक्षकों को भी शिक्षा विभाग ने कहा है कि शिक्षक शराबबंदी में हमें मदद करें. इसको लेकर पत्र जारी किया गया था। उन्हें कोई टारगेट नहीं दिया गया है कि आपको साल में इतने शराबियों या शराब तस्करों को पकड़ना है’- विजय चौधरी, शिक्षा मंत्री

Leave A Reply

Your email address will not be published.