ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

भाजपा ने की क्रास वोटिंग: भिलाई नगर निगम में कांग्रेस के नीरज पाल बने महापौर, बंटी गिरवर साहू सभापति

भिलाई। निगम भिलाई में कांग्रेस के नीरज पाल महापौर बन गए। वहीं सभापति की कमान कांग्रेस के बंटी गिरवर साहू को दी गई। महापौर व सभापति के लिए जबरदस्त घमासान चला। कांग्रेस में नीरज पाल और बंटी साहू के नाम पर सहमति बनी। शपथ ग्रहण के बाद पार्षदों को पास के होटल ले जाया गया। इधर नीरज पाल का नाम आते ही कांग्रेस की वरिष्ठ पार्षद सुभद्रा सिंह ने बवाल मचा दिया।

उनका कहना था कि भिलाई निगम सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है तो सामान्य वर्ग को मौका दिया जाए। पिछली बार भी सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित महापौर में ओबीसी वर्ग से टिकट दिया गया। इस बार भी वही हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि सामान्य वर्ग कहां जाए? नीरज पाल का नाम आने से नाराज सुभद्रा सिंह ने महापौर के लिए नामांकन भी भर दिया था। बाद में उन्होंने वापस ले लिया।

महापौर के लिए भाजपा से महेश वर्मा ने तथा सभापति के लिए श्याम सुंदर राव के नाम को सर्व सहमति दी थी। पूरे समय भाजपा पार्षदों को संगठन ने एकजुट रखा था। वहीं एक निर्दलीय योगेश साहू ने भी नामांकन दाखिल किया था। सभापति के लिए एक निर्दलीय अनीता अजय साहू ने नामांकन दाखिल किया था। एकजुटता के बाद भी भाजपा में क्रास वोटिंग हो गई। बीते बुधवार को रिसाली में भी भाजपा में क्रास वोटिंग हुई थी।

जानिए किसको कितना वोट मिला

महापौर के लिए

नीरज पाल (कांग्रेस) -44

महेश वर्मा (भाजपा) -22

योगेश साहू (निर्दलीय) -4

सभापति के लिए

बंटी गिरवर साहू (कांग्रेस) -44

श्याम सुंदर राव (भाजपा) -22

अनीता अजय साहू (4)

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.