ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

छत्तीसगढ़: किसानों ने की धान खरीदी का समय बढ़ाने की मांग, 31 जनवरी रखी गई है अंतिम तारीख

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 31 जनवरी तक कि तिथि निर्धारित की है, लेकिन मौसम की बेरुखी के कारण जांजगीर चाम्पा जिले के बहुत से किसान अभी धान नहीं बेच पाए हैं, ऐसे में  किसान धान खरीदी का समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बार 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू की। धान खरीदी शुरू होने के बाद से अब तक कई बार मौसम का मिजाज बदला और बेमौसम बारिश हुई। बारिश के चलते कई दिनों तक धान खरीदी नहीं हो सकी। अभी भी मौसम का मिजाज ठीक नहीं है। बार बार होने वाली बेमौसम बारिश के कारण धान खरीदी का कार्य प्रभावित हुआ है। अब धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी आने में महज 15 दिन का समय शेष है। जबकि अभी तक बहुत से किसान धान नहीं बेच सके हैं। जिले में 1 लाख 99 हजार किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है और 9 लाख 10 हजार टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 1 लाख 44 हजार किसानों ने 6 लाख टन धान बेचा है। अभी भी 55 हजार से अधिक किसान धान नहीं बेच सकें हैं। इन किसानों को 3 लाख टन से अधिक धान बेचना है। ऐसे में किसान धान खरीदी का समय बढ़ाने की मांग कर रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.