ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डीएम की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित

10 फरवरी से खिलाई जायेगी सर्वजन दवा

सर्वजन दवा पूरी तरह सुरक्षित

बेतिया। आपको बता दें कि बेतिया समाहरणालय कक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 2023 की जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक का संचालन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा ने किया। वही वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार, पीसीआई के डीएमसी नवल किशोर सिंह, केयर डीपीओ मुकेश कुमार तथा रमेश मिश्रा ने संबोधित किया। पीपीटी के माध्यम से विभाग के अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दी गई। वहीं जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि फाइलेरिया की रोकथाम के लिए सर्वजन दवा का सेवन करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिले में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा सेवन अभियान 10 फरवरी से चलेगा। 02 वर्ष से ऊपर के लोगों को डी ई सी एवं एलबेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इस दौरान इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर रोग से ग्रस्त लोगों को दवा नहीं खिलाई जायेगी। प्रचार प्रसार के साथ इस अभियान के दौरान आशा व स्वास्थ्य कर्मी घर घर भ्रमण कर लोगों को फाइलेरिया के विषय में जागरूक भी करेंगे। वहीं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया कि फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए सर्वजन दवा पूरी तरह सुरक्षित है। फाइलेरिया रोग वाले सभी क्षेत्रों में सभी लोग डी.ई. सी. दवा की सालाना खुराक लें, यह अति आवश्यक है। फाइलेरिया परजीवी की औसतन आयु 4 से 6 वर्ष की होती है, इसलिए 4 से 6 साल तक सर्वजन दवा सेवन कराकर इस संक्रमण के प्रसार को प्रभावी तौर पर समाप्त किया जा सकता है। डॉ कुमार ने कहा कि कुछ लोगों में दवा का मामूली रिएक्शन जैसे उल्टी, खुजली व बुखार आदि हो सकता है। इससे ठीक होने के लिये किसी खास दवा की भी जरूरत नहीं पड़ती। यह घंटे-दो घंटे में अपने आप ठीक हो जाता है। इस मौके पर पीसीआई डीएमसी नवल किशोर सिंह, एसएमसी किशन सिन्हा, केयर डीपीओ मुकेश कुमार, श्यामसुंदर कुमार, बीबीडी रमेश मिश्रा, सुनील कुमार, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.