ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रायगढ़ में बिजली टावर गिरने से 4 मजदूरों की मौत, कई घायल हुए मजदूर 

रायगढ़ जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। खरसिया के पास चपले और सेंद्रीपाली के बीच एक बिजली का टावर गिर गया। इस टावर पर लाइन मॉडिफिकेशन का काम किया जा रहा था। करीब 15 मजदूर इसके ऊपर, नीचे और आसपास थे। टावर गिरने से ऊपर चढ़े 4 मजदूरों की गिरने से मौत हो गई और बाकी घायल हो गए। नए बिजली टावर लगाने और हाईटेंशन तार के मॉडिफिकेशन का काम चल रहा है। शारदा कंस्ट्रक्शन कंपनी ने यहां इस काम का ठेका ले रखा है। दोपहर करीब 3 बजे यहां लाइन खींची जा रही थी। एक टावर से दूसरे टावर पर लाइन खींचने का काम चल रहा था। कंपनी के 4 मजदूर जिसमें खरसिया के गोविंद भुईया, युगल भुईया, सुरेश रविदास और झारखंड हजारीबाग का ईश्वर तुरी एक टावर में सबसे ऊपर थे। उनके नीचे सत्यप्रकाश राठौर और गोविंद पंडित थे। नीचे और करीब 10 मजदूर और थे।

इस टावर से तार दूसरे टावर तक खींचा जा रहा था। इसी समय टावर से कनेक्ट भारी तार अचानक झूलकर नीचे गिरा। उसके भार से टावर भी घूमा और नीचे गिर गया। टावर के बड़े-बड़े लोहे के गार्डर के नीचे मजदूर दब गए। ऊपर से नीचे गिरे गोविंद, युगल, सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। ईश्वर, सत्यप्रकाश, गोविंद और दूसरे करीब 10-12 मजदूरों को रायगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। वहां ईश्वर ने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बाकी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

बिजली ट्रांसमिशन का काम देखने वाली कंपनी पावर ग्रिड ने एक बयान जारी कर कहा कि जिस टावर पर दुर्घटना हुई है वह हमारा नहीं है। वह टावर किसी निजी इंडस्ट्री के लिए लगाया जा रहा था। इस दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है। उन्होंने रायगढ़ कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि सभी घायल मजदूरों को बेहतर से बेहतर इलाज कराया जाए और जो मृतक हैं उनके परिजनों को हर संभव सहायता दी जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.