ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

निक जोनस की बाहों में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें

नई दिल्ली।  प्रियंका चोपड़ा ने नए साल का स्वागत धूमधाम से किया। उन्होंने पति निक जोनस और दोस्तों के साथ एक याट पर पार्टी करके 2022 का शानदार आगाज किया। प्रियंका ने नए साल के इस जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि देसी गर्ल ने पति निक जोनस और दोस्त नताशा पूनावाला के साथ शानदार समय बिताया।

प्रियंका ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, फोटो डंप, अपने फ्रेंड्स और फैमिली के लिए बहुत ग्रेटफुल हूं। लाइफ सेलिब्रेट करते हुए 2022 का स्वागत है। हैप्पी न्यू ईयर… प्रियंका कहां छुट्टियां मना रही हैं, इसके बारे में उन्होंने अपनी पोस्ट में कुछ भी मेंशन नहीं किया। लोकेश के नाम पर उन्होंने हैवेन लिखाकर हैग किया।

निक संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा

याट पार्टी की एक तस्वीर में प्रियंका पिंक कलर की मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही पीसी बड़े रोमांटिक अंदाज में निक जोनस की गोदी में सिर रखकर लेटी हुई हैं। निक कलरफुल शर्ट पहने हुए हैं। एक दूसरी फोटो में प्रियंका ऑरेंज बिकिनी में सनबाथ लेती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके पीछे समंदर का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। तो एक अन्य तस्वीर में याच पर जकूजी देखने को मिल रहा है।

वायरल हुई थी ये तस्वीर

इससे पहले प्रियंका के पति निक भी अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। इस फोटो में वो प्रियंका को किस करते नजर आए थे, और बैकग्राउंड में पार्टी डेकोरेशन दिखाई दे रहा था। निक ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था, माय फॉरएवर न्यू ईयर किस।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में प्रियंका द मैट्रिक्स में सति का किरदार निभाती नजर आईं थीं। तो वहीं बॉलीवुड में उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। इसके बाद दर्शकों को उनकी फिल्म का इंतजार है। खबर है कि जल्द ही वो फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग इस साल शुरू होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.