देश में बढ़ने लगा कोरोना के नए वेरिएंट का खतरा! दिल्ली में सामने आया ओमिक्रॉन का दूसरा केस
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ ने पूरी दुनिया में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। इस बीच भारत में भी ‘ओमिक्रॉन’ के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली में ओमिक्रोन का दूसरा मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा चुका था और वह जिम्बाब्वे से आ रहा था। उसने दक्षिण अफ्रीका की भी यात्रा की थी। वहीं इसके साथ अब तक देश में कुल 33 ‘ओमिक्रॉन’ के केस सामने आ चुके हैं।
इससे पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 7 मामले सामने आए थे, जिनमें से 3 केस मुंबई और 4 केस पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका में मिले हैं। मुंबई में मिले संक्रमित मरीजों की उम्र 48, 25 और 37 साल है। ये तीनों नागरिक तंजानिया, यूके और दक्षिण अफ्रीकी देश से आए हैं, जबकि पिंपरी चिंचवड में मिले चारों केस नाइजीरियन महिला के साथ कॉन्ट्रैक्ट में आए थे।
बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के 17 केस सामने आ चुके हैं, जबकि भारत की बात करें तो 33 केस नए वेरिएंट के मिल चुके हैं, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 17, राजस्थान में 9, गुजरात में 3, दिल्ली में 2 और कर्नाटक में 2 केस मिले हैं। राहत की बात ये है कि राजस्थान में सभी 9 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.